अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गरजा बुलडोजर
बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही थी अवैध काॅलोनियां
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण का अवैध काॅलोनियों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को बिजली बंबा बाइपास पर एमडीए से विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को धवस्त किया। इस दौरान संबधित थाना पुलिस कार्रवाई के दौरान तैनात रही।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के निर्देशन में टीम बिजली बंबा बाइपास पहुंची। टीम से सबसे पहले मौ. रासिद मलिक द्वारा मिल्लत रैजीडन्सी के पीछे बिजली बम्बा बाईपास मेरठ पर लगभग-10000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी में गोदाम, सडक, साईड आफिस को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके बाद टीम ने रईसुददीन व श्री सिराजुददीन द्वारा रॉयल एस्टेट कालोनी के पीछे बिजली बम्बा बाईपास मेरठ पर लगभग-2500 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी में साईड आफिस, बाउन्ड्रीवाल, सडक को ध्वस्त कर दिया गया है। वही ग्राम बजौट लिसाडी में रासिद मलिक द्वारा लगभग-10000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी में सडक, बाउन्ड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मौ जिलानी द्वारा 100 फुटा रोड बाग वाली कालोनी मेरठ लगभग 5000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया है।मौ. शोकिन द्वारा ग्राम बजौट पर लगभग-30000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी में सडक, बाउन्ड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया है।मौ. मेहराज द्वारा ग्राम बजौट पर लगभग-30000 वर्ग गज में विकसित कीजा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी में सडक, बाउन्ड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया है। मौ० जिलानी द्वारा ग्राम बजौट में लगभग-20000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अनाधिकृत अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया है। उपरोक्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अर्पित यादव (प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन) समस्त उप प्रभारी प्रवर्तन तथा प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड समस्त स्टॉफ तथा सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment