एमएसपी की मांग को लेकर हाइवे को ट्रैक्टर लगा कर किया जाम 

 जाम के बीच भाकियू जिलाध्यक्ष व सीओ दौराला के बीच हुई नोकझोंक 

 जाम लगने के कारण रेंगते नजर आए 

 मेरठ। सोमवार को एमएसपी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में हाईवे जाम किये गये । किसानों ने हाइवे के एक तरफ टैक्टर लगा कर हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाइवे से गुजरने वालों को भारी कठिनाई का सामना करना पडा। इस दौरान कई स्थानों पर किसान नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शाम को चार बजे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

हाइवे को जाम करने के लिए सुबह नौ बजे से किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर हाइवे पर पहुंचने आरंभ हो गये। किसानों ने एनएच 58 पर अपने ट्रैक्टर पार्क कर दिए हैं। किसान यहां पुतला जलाने और विरोध प्रदर्शन किया। कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एमएसपी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर हाईवे को बंद कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे पर कब्जे के दौरान भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम के दौरान जिलाध्यक्ष व सीओ दौराला के बीच नोकझोंक भी हो गई।कई किसानों नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर रही, तो वहीं पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को लेकर किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यातायात को बाधित न करने की अपील की।

मेरठ- हापुड़ हाइवे  व एक्सप्रेस वे भी  किसानों ने किया जाम 

 एमएसपी की मांग को लेकर सोमवार को जहां पर एनएच 58 पर किसानों ने जाम लगाया वही मेरठ -हापुड हाइवे व मेरठ -गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। किसानों के सड़क पर एक ओर ट्रैक्टरों को बीच लगाने से एक सड़क से वाहनों को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आगे निकलने की दौड में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे खुलवाने  के लिए पुलिस को पसीने आ गये। 

दिल्ली बॉर्डर पर  हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को  भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में हाईवे जाम किया गया ।

 रेंगते रहे वाहन 

 हाइवे पर एक ओर किसानों द्वारा जगह -जगह ब्लॉक करने के कारण वहां से गुजरने वालों वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। सबसे ज्यादा उन वाहनों को परेशानी का सामना करना पडा। जिनमें महिला व बच्चें थे। वाहनों की लंबी कतारें उन्हें भूखे प्यासे कई घंटे गुजारने के लिए मजबूर होना पडा। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts