मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में छात्रा परिषद  का शपथ ग्रहण समारोह  का आयोजन 

 मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वेस्ट एंड रोड, मेरठ में छात्रा परिषद 2026-27 के गठन के उपलक्ष्य में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल होपेंदर ठाकुर (कमांडिंग ऑफिसर, 22 उ.प्र. गर्ल्स बटालियन एनसीसी) तथा विशिष्ट अतिथि  पुनीत कथूरिया ( सेक्रेटरी ऑफ़ रोटरी क्लब मेरठ महान )एवं  नीरज नारंग (अध्यक्ष, पंजाबी समाज मेरठ (पंजीकृत) एवं समाजसेवी), विद्यालय के प्रबंध निदेशक  विक्रमजीत सिंह शास्त्री रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या  रचना शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्राओं को अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद अनुशासन समिति में गठित छात्राओं द्वारा गांधी हाउस, नेहरू हाउस, शास्त्री हाउस व टैगोर हाउस द्वारा मार्च पास्ट द्वारा की गयी, जिसका नेतृत्व चयनित कप्तानों द्वारा किया गया। अनुशासन समिति के लिए छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या  रचना शर्मा द्वारा कर्त्तव्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई तथा अनुशासन समिति में गठित छात्राओं को बैज देकर सम्मानित किया। 



समारोह में नव-निर्वाचित छात्रा परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा कक्षा XII-H की मेधावी छात्रा अन्वी को हेड गर्ल के पद पर चयनित किया गया।”इसी अवसर पर अनन्या जैन को कुसुम शास्त्री अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और विद्यालय के प्रति योगदान को दर्शाता है।

नेतृत्व की महत्ता पर प्रकाश ड़ालते हुए मुख्य अतिथि कर्नल होपेन्दर ठाकुर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा लीडर वही होता है जो टीम को साथ लेकर चलता है, दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है और कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने का साहस रखता है। उन्होंने कहा कि “यही सही समय है नेतृत्व शक्ति का विकास करने का।”अंत में उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अवसर उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए।

इसी क्रम में कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की ‘अग्निपथ’ तथा प्रेरणादायक रचना ‘आई एम द वन’ से प्रेरणा लेते हुए सच्चे नेतृत्व के गुणों को उजागर किया। छात्राओं ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास ही कठिन से कठिन मार्ग पर आगे बढ़ने की वास्तविक शक्ति प्रदान करते हैं।प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने एक सच्चे नेता की सोच, साहस एवं जिम्मेदारी का सशक्त चित्रण किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक विक्रम जीत सिंह शास्त्री  ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्त्तव्य का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या  बेला चड्डा  ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts