‘रंग दे बसंती’ न करने का पछतावा
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री में सालों से अपनी परफॉर्मेंस के जरिए एक खास जगह बनाई है। उन्होंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था। कई विज्ञापनों का हिस्सा रहने के बाद फिल्मों में हाथ आजमाया और आज एक सफल अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि इन्हें जीवन में एक चीज का मलाल भी है, क्योंकि इन्होंने आमिर खान की मूवी रिजेक्ट कर दी थी।
शाहिद कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 2006 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रंग दे बसंती? को रिजेक्ट कर दिया था और उन्हें इसका अफसोस है। शाहिद कपूर ने बताया कि दूसरी कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। एक्टर ने बताया कि उन्हें फिल्म न करने का अफसोस है। शाहिद चाहते थे कि वह सिद्धार्थ वाला रोल निभाएं। जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो रो पड़े। उन्हें वह बहुत पसंद आई थी। लेकिन दुर्भाग्य से वह इस मूवी के लिए समय नहीं निकाल सके। वहीं, एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे और अब वह 11 अक्तूबर, 2024 में आने वाली फिल्म ‘देवा’ में दिखाई देंगे।


No comments:
Post a Comment