भाजपा सीजनल पार्टी नहीं है - सतेन्द्र सिसोदिया 

भाजपा 400 आकंडा करेगी पार इस बार - राजेन्द्र अग्रवाल 

 शास्त्री नगर में खुला भाजपा का हापुड़ -मेरठ लोकसभा चुनाव का मुख्य कार्यालय 

 मेरठ। अगले कुछ माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी आरंभ कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को शास्त्री नगर के ई ब्लॉक में मेरठ -हापुड़ लोकसभा चुनाव के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने किया। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, हापुड़ के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, सहारनपुर के पूर्व महापौर संजय वालिया, लोकसभा संयोजक एवं पूर्व प्रत्याशी शहर कमल दत्त शर्मा, सुनील भराला, बीना वाधवा, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे। 



 इस मौके पर अपने संबोधन में सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा  भाजपा केंद्र की योजना के अनुसार  सभी लोकसभा में चुनाव कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसी परिपेक्ष में मेरठ पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया है।उन्होंने कहा कि मेरठ -हापुड़ लोकसभा भारी अंतर से  जीतेंगे। भाजपा का संगठन के सभी कार्यकर्ता साल में 365 दिन काम करते है।  भाजपा सीजनल पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा यूपी में भाजपा लोकसभा में 80 सीटें  जीतेंगे। पार्टी का हर व्यक्ति चुनावी मूड में है। पश्चिम में  पिछली बार 14 सीटें जीती है। इस बार भी वेस्ट की 14 सीटें भाजपा जीतेंगी। पार्टी के हर व्यक्ति बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। जनता के पास जाने के लिए भाजपा अनेकों मुददे है। उत्तर प्रदेश में विकास गंगा बही है। जहां पहले प्रदेश को अराजकता वाला प्रदेश कहा जाता । सब कुछ आपके सामने है। अब बड़ी -बड़ी कंपनियां  यहां पर निवेश कर रही है। 



 सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा  केन्द्र के राष्ट्रीय नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे ।  वेस्ट में  14 व प्रदेश अस्सी सीटों पर भारी बहुमत से जीतेंगे। भाजपा इस बार चार सौ का आंकड़ा पार करेंंगी। देश में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार  सरकार बनेगी। जहां तक टिकट का सवाल है। इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगी। केन्द्र मोदी सरकार ने जो काम पिछले नौ साल में कर दिखाया है। वो काम पिछली सरकारों ने सत्तर साल में नहीं कराया। यहीं  कारण है आज देश विश्व की शक्ति बन चुका है। पूरा विश्व भारत को देख रहा है। कोरोना काल में भारत ने किस तरह कोरोना को मात देने के लिए कदम उठाए यह जग जाहिर है। भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी को योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। भाजपा केंद्र की योजना के अनुसार  सभी लोकसभा में चुनाव कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसी परिपेक्ष में मेरठ पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts