नगर निगम के पूर्व पार्षद का निधन 

 मेरठ । भारतीय जनता पार्टी पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम मेरठ का आज बीमारी के चलते 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह वर्ष 1989 में सुभाष नगर वार्ड से सभासद निर्वाचित हुए। पुनः वर्ष 1995 में पार्षद चुने गए तथा भाजपा के पार्षद दल के नेता भी चुने गए। 

उनके 3 पुत्र बृज पाल सिंह स्पोर्ट्स व्यवसायी, वीरेंद्र कुमार पेशकार व विनोद कुमार पेशकार हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने बताया कि परस राम जी ने मृत्यु से पहले नेत्रदान की घोषणा की थी।आज मेडिकल टीम ने आकर उनके नेत्र प्राप्त किये। परस राम जी के निधन पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, महापौर हरि कांत अहलूवालिया, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, कैलाश भारती, पार्षद अशोक कन्नौजिया, प्यारे लाल गौतम, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज आदि ने शोक व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts