मेरठ मण्डल मेरठ में 30 नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

मेरठ। प्रमुख सचिव, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक आयुर्वेद सेवाएं, लखनऊ के द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशन के क्रम में आयुष विभाग के अन्तर्गत चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) के पद पर लोक सेवा आयोग से चयनित नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को  रविवार को  कमिश्नरी सभागार, में मण्डल आयुक्त, मेरठ मण्डल   सेल्वा कुमारी जे. व जिलाधिकारी दीपक मीणा के द्वारा मेरठ मण्डल मेरठ में 30 नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।



 इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. महेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में मेरठ मण्डल के समस्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रेनू (मेरठ), डॉ. मोनिका गुप्ता (बागपत), डॉ. अशोक राणा (गाजियाबाद), डॉ0 धर्मेन्द्र केम (गौतमबुद्धनगर), डॉ. वन्दना रानी (बुलन्दशहर) व जिला होम्यापैथिक अधिकारी डॉ. संजीव कुमार मलिक (मेरठ) की गरिमामय उपस्थिति में सभी नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी गयी। कार्यक्रम सफलपूर्वक सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts