17 दिन से लापता किशोरी का शव नाले में मिला, परिजनों का बुरा हाल

मेरठ। कलियागढ़ी से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि काफी तलाश करने के बाद किशेारी का कोई पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कालिया गढ़ी निवासी किशोरी की कीर्ति पैलेस नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी 20 जनवरी से घर से लापता थी। किशोरी का बुरी तरह से गल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मेडिकल के कालिया गढ़ी निवासी एमके राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी जानवी 20 जनवरी की सुबह  करीब 11 बजे सुबह घर से दुकान पर कुछ खाने का सामान लेने गई थी। वापस घर नहीं आई।

परिजनों ने पुलिस चौकी कीर्ति पैलेस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को लोगों ने नाले में एक शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। किशोरी का शव मिलने की जानकारी पर जानवी के परिजन मौके पर गए तो उसकी पहचान हो गई।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से नाले में लाश मिली है, उससे किशोरी के साथ  दरिंदगी किए जाने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts