1008 किलोग्राम की धूपबत्ती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा रचेगी इतिहास

- नितिन गड़करी हरी झंडी दिखा कर किया शोभायात्रा को रवाना

मेरठ। सनातन रक्षक सेना द्वारा नागपुर से अयोध्या के लिए निकाली जा रही 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा को दिनांक 11 फरवरी 2024 को श्री नितिन गड़करी  (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रामनगर, राममंदिर, धरमपेठ नागपुर से निकाली जा रही यात्रा 11 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री अयोध्या धाम के लिये प्रस्थान किया। दिव्य यात्रा 14 फरवरी दिन बुधवार को श्री अयोध्या धाम पहुंचेगी। 15 फरवरी को श्री रामचरित मानस-पाठ और 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती का धूप दीप कार्यक्रम आयोजित होगा।

भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा के संबंध में जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा, प्रदेश संरक्षक, सनातन रक्षक सेना ने बताया की अनुरमा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष और चन्द्रप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री और चंद्रवीर सिंह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देश के गणमान्य नेता, हस्तियां भाग लेंगी। 11 फरवरी 2 को रामनगर, राममंदिर,धरमपेठ नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में  नितिन गडकरी जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) हरी झंडी दिखा कर 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा को रवाना किया। दिव्य यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जायेगा। 14 फरवरी दिन बुधवार को श्री अयोध्या धाम पहुंचने के पश्चात 15 फरवरी को श्री समचरित मानस पाठ का आयोजन किया जायेगा। 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की धूपबत्ती का धूप दीप का कार्यक्रम लोगों को श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत कर देगा।

दीपक शर्मा, प्रदेश संरक्षक, सनातन रक्षक सेना ने बताया की मेरठ में मीडिया से बात  करने का उद्देश्य है की उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक लोग अयोध्या जा कर प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ उठाएं। सनातन रक्षक सेना की ओर से श्र‌द्धालुओं को अयोध्या लाने लेजाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इच्छुक भक्तजन बसों में अपनी बुकिंग करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8395000033 पर संपर्क कर सकते हैं।

चन्द्रप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सनातन रक्षक सेना ने बताया की नागपुर से रवाना होकर शोभायात्रा सिवनी, जबलपुर, मैहर, प्रयागराज, काशी, सुल्तानपुर, होती हुई अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने सनातन रक्षक सेना की ओर से देश-प्रदेश के लोगों से इस भव्य दिव्य धार्मिक शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया की सनातन रक्षक सेना का उद्देश्य देश-प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस भव्य दिव्य धार्मिक शोभायात्रा की जानकारी देने और इस कार्यक्रम से जोड़ना है। अयोध्या में इतिहास रचा गया है ऐसे में प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है की वह श्री राम के मंदिर अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित करने का प्रयास करे। सनातन रक्षक सेना भी इसी उ‌द्देश्य को लेकर प्रयास कर रही है जिसमें देशवासियों का जुड़ाव और सहयोग अपेक्षित है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts