मेरठ-गाजियाबाद की हवा दिल्ली से जहरीली, सांस लेना मुश्किल

मेरठ। यूपी के गाजियाबाद-मेरठ की हवा दिल्ली से अधिक जहरीली हो गई है। आज रविवार सुबह लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। शहर के सिविल लाइंस का वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार पहुंच गया। जिसके चलते खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद 5 वें स्थान पर है। यहां का एक्यूआई 398 था। मेरठ 7 वें स्थान पर आ गया है। मेरठ का एक्यूआई 394 था। जबकि दिल्ली 11 वें स्थान पर है। यहां का एक्यूआई 389 है। दुनिया में 9 वें स्थान पर यूपी का नोएडा है।नोएडा का एक्यूआई 390, 13 वें स्थान पर हापुड़ का एक्यूआई 382, 12 वें स्थान पर बुलंदशहर का एक्यूआई 386, 54 वें स्थान पर कैराना का 353,61 वें स्थान पर सहारानपुर का एक्यूआई 331 है। 63 वें स्थान पर अलीगढ़ का 330, 64 वें स्थान पर हाथरस का 325,65 वें स्थान पर मुरादाबाद का 323, 67 वें स्थान पर संभल का 320, 69 वें स्थान पर रामपुर का 316, 85 वें स्थान पर इटावा का 290, 90 वें स्थान पर बरेली का 277, 96 वें स्थान पर पीलीभीत का 260, 97 वें स्थान पर बदायूं  259, 98 वें स्थान पर शाहजहांपुर का 258 है। मेरठ का एक्यूआई दोपहर को कुछ सुधार हुआ है।शहर के सिविल का एक्यूआई 201 है। यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल था। सिविल लाइंस का एक्यूआई काफी दिनों से बढ़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts