विवि से आरडीसी कैंप और विशेष राष्ट्रीय एकता एनसीसी कैंप में चयनित कैडेट्स करेंगे पीएम रैली में प्रतिभा

 मेरठ।  शनिवार  को 71 यूपी बटालियन एनसीसी यूनिट चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चार एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर्स लक्ष्य  त्यागी, सरगम अरोड़ा, अमर सिंह तोमर, एवं लक्षिता शर्मा का चयन प्रधानमंत्री रैली 2024 के लिए हुआ है। ये कैडेट्स  करिअप्पा मैदान में होने वाले प्रधानमंत्री रैली की परेड में भाग लेंगे। 

इनमें से तीन कैडेट्स उत्तर प्रदेश लोक नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। इसके पूर्व लक्ष्य त्यागी ने आरडीसी 2024 में उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट की ओर से कल्चरल एवं वॉलेट ग्रुप सॉन्ग एवं डांस में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी कैंपों में आरडीसी कैंप सबसे कठिन कैंप है इसमें सिलेक्शन के लिए देशभर से 500 कैडेट्स का चयन किया जाता है। आरडीसी 2024 में भागीदारी करने के लिए लक्ष्य ने लगातार आठ सिलेक्शन कैंप में भाग लिया। सिलेक्शन के बाद इसमें कैडेट् को 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। आरडीसी 2022 में भी लक्ष्य का सिलेक्शन हुआ था परंतु खराब स्वास्थ्य के कारण बीच में ही छोड़ना पड़ा।अन्य तीन कैडेट्स को प्रधानमंत्री की रैली में 'विशेष राष्ट्रीय एकता कैंप' जो की 17 जनवरी से 29 जनवरी 2024 तक चल रहा है में चयनित होने के बाद भागीदारी करने का अवसर प्राप्त हुआ।इनके चयन होने पर विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने बताया कि यह विश्वविद्यालय, बटालियन एवं उनके माता-पिता के लिए गर्व की बात है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts