दिल्ली मे छाई फरीदाबाद की सृष्टि

            नयीदिल्ली। भारतीय जन सेवा मिशन द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मे फरीदाबाद की सृष्टि को समाज सेवा मे उत्कृष्ट योगदान और विश्व रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी को भारतीय जन सेवा मिशन एक्सीलेंस अवार्ड से विभुषित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह मे सृष्टि सभी के आकर्षक का केंद्र रही। इस सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया मे किया गया। सम्मान समारोह मे पुरे देश से लगभग 40 महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमे समाज सेवा मे विशेष योगदान देने के फरीदाबाद की सृष्टि को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवई बेन अरजण भाई कानगण, लख्मीचंद यादव, रामप्रकाश यादव आदि सभी उपस्थित रहे। सृष्टि समाज सेवा के रूप मे जरूरतमंद लोगो को कपड़े, जुराबें, आदि सभी उपलब्ध कराती है साथ ही अपने वीडियो सन्देश के माध्यम से जन जागरूकता अभियान भी चलाती है। सृष्टि को सम्मान सवरूप प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लख्मीचंद यादव ने कहा की कम उम्र मे ही नेक कर्म का जज्बा हौसला हर किसी मे नहीं होता इस बेटी ने समाज को एक नई उम्मीद और आशा दी है। सभी को इस बच्ची से सीख लेकर मिलकर काम करना चाहिए। भारतीय जन सेवा मिशन कई वर्षो से देशहित कार्यों मे प्रगतिशील है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts