बदमाशों की गोली से घायल दरेागा का मिली अस्पताल से छूटटी 

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल हुए दरोगा मुनेश सिंह की हालत में अब सुधार हैं। मंगलवार रात मुनेश सिंह को मैक्स अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है।

 बता दें कि मेरठ में गाड़ी चुराकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करते वक्त दरोगा, बदमाशों की गोली से घायल हुए थे। सीने में बुलेट आर-पार हो गई थी।तभी से उनकी हालत गंभीर थी। काफी खून बहने के कारण वो सीरियस हालत में थे। मेरठ कैलाशी अस्पताल से उन्हें गाजियाबाद मैक्स रेफर किया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया। 6 यूनिट ब्लड भी चढ़ा था। काफी खून बहने के कारण उनकी हालत खराब थी। लेकिन धीरे-धीरे हालत में सुधार हो रहा है।

 8 दिन पहले 23 जनवरी को यह घटना हुई थी। देर रात बदमाशों ने चौकी प्रभारी मुनेश सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े। काफी खून बह गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में चौकी प्रभारी को अस्पताल ले गए। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका गाजियाबाद के कौशांबी स्थित मैक्स हॉस्पिटल में ICU में इलाज चल रहा है।दरोगा के सीने से गोली आर-पार हुई है। मंगलवार को उनका ऑपरेशन किया गया। वारदात उस वक्त हुई, जब दरोगा पुलिस टीम के साथ चोरी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को घेरा, तो पहले पुलिस गाड़ी में टक्कर मारी। फिर फायरिंग शुरू कर दी। पूरी वारदात हाईवे चौकी इलाके के डिफेंस कॉलोनी की है।वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 49 साल के मुनेश सिंह को छाती के दाहिनी ओर गोली लगी थी। यहां लाने से पहले उनका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज किया गया था। उनकी सर्जरी की गई है। मगर, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts