निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मलबे में मजदूर दबे, छह घायल

मेरठ। मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में  एक निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरने से आधा दर्जन् मजदूर घायल हो गये। घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हाजीपुर गांव स्थित शीलू के मकान में लिंटर डाला जा रहा था। शाम तक लगभग पूरा काम हो गया था। छज्जे का काम बाकी था। इसी दौरान अचानक शटरिंग की बल्ली टूट गई और लिंटर भरभराकर गिर गया। इसके चलते इकरामुद्दीन, नसीम, बबलू, मेहराजुद्दीन एवं फरीद मलबे में दब गए।हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मलबा और सरिया हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि सभी की हालत में सुधार है, मजदूरों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

इकरामुद्दीन के निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं।हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मलबा और सरिया हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि सभी की हालत में सुधार है, मजदूरों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts