असम से बंगाल में दाखिल हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 अधीर रंजन चौधरी ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम के धुबरी से आगे बढ़ी। यात्रा असम से आज पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गई। इसके तहत असम कांग्रेस के नेता भूपेन कुमार बोरा ने  पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को तिरंगा सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद रहे।
कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने कहा कि 'अगर उनमें (हिमंत बिस्व सरमा) हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। अभी करके दिखाएं। लोकसभा चुनाव के बाद क्यों गिरफ्तार करना है। वह पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।'


कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा 'उन्हें एफआईआर करने दीजिए। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने दीजिए। हम देश को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए साथ लाते रहेंगे। वह (असम सीएम) सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही सब कहे जाने की उम्मीद है।'
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी धुबरी के हालाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाते दिखे। चाय दुकान के मालिक ने राहुल गांधी के उसकी दुकान पर रुकने पर खुशी जताई और कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts