साहब गोली मारने वाली अब अवैध संबध बनाने का बना रहा दबाव 

 कप्तान से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आफिस पहुंची पीड़ित महिला 

मेरठ ।  मवाना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने गोली मार दी थी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला से जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मवाना की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि 14 सितंबर 2023 को मवाना के निकट एक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसकी दुकान पर पहुंचकर छेड़छाड़ की थी। इसी के चलते पीड़ित महिला ने आरोपी को चाटा मारा तो आरोपी ने महिला पर गोली चला दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी तभी से खुला घूम रहा है और जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अवैध संबंध न बनाने पर आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठी थी तभी आरोपी हाथ में तमंचा लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने आरोपी के डर से दुकान को बंद कर दिया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts