गांव-गांव पहुंच रही बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं- सत्यपाल सिंह 

 रासना के अंबेडकर भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। सरधना के  विकास खं गांव रासना में अंबेडकर भवन के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बागपत सांसद के साथ भाजपा के नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पीएम को विचार साझा करते हुए आनलाइन सुना। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

रासना गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बागपत लोकसभा के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। जिससे प्रत्येक किसान मजदूर को योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं राज्य सरकार में मंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सत्वाई, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, मुलहेड़ा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौहान, सरूरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना रोहटा मंडल अध्यक्ष हरी शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर किया।

इस दौरान ,नकुल देव भूनी, अनिल दबथुआ, करनाबल चेयरमैन लोकेंद्र सिंह,मांगे राम शर्मा, ग्राम प्रधान अमरीश त्यागी,मंजू सेठी, राकेश कश्यप,विजय शर्मा, संजय ठाकुर, डेनी बाफर, मनोज जानी मंडल अध्यक्ष, अजीत चौहान,अनुज रोहटा,आशीष शर्मा जैनपुर, नरेंद्र गुर्जर नानू, विकास त्यागी, नितिन बाडम,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts