सदर व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, चुनाव की घोषणा 

रवि माहेश्वरी चुनाव अधिकारी नियुक्त

24 जनवरी को अध्यक्ष सहित 6 मुख्य पदों एवं 19 कार्यकारिणी सदस्य मैदान में....

मेरठ। बुधवार को सदर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक सदर बाजार वेस्टर्न रोड स्थित कैसल व्यू  मंडप में आहूत की गई जिसमें संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की दुआ ने की। इस बैठक में व्यापार मंडल की प्रस्तावित चुनाव करने के विषय में तारीखों का निर्णय सर्व समिति से लिया गया। दुआ ने बताया चुनाव 24 जनवरी 2024 को होगा जिसके अंतर्गत 6 मुख्य पदों पर जिसमें अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष  उपाध्यक्ष उप मंत्री एवं प्रबंधक के अलावा 19 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे इसी क्रम में चुनाव अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें श्री रवि माहेश्वरी मुख्य चुनाव अधिकारी व आनंद कुमार जैन नरेंद्र कुमार गुप्ता को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। जिसमें दिनांक 18 जनवरी 2024 को 24 को चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts