मोदी ने बुलंदशहर को दी हजारों करोड़ की परियोजनाओ की सौगात

कहा- अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिये करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पुलिस शूटिंग रेंज मैदान में मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया करेंगे। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

उन्होंने लोगों से कहा कि, आपका ये प्यार और विश्वास जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। यह समय माताओं और महिलाओं के लिए सबसे व्यस्त समय होता है, लेकिन सबकुछ छोड़कर माता और बहनें आशर्वाद देने आईं, इसके लिए प्रणाम. 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट भी मिले हैं।

उन्होंने कहा, “साथियों अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का काम संपूर्ण हुआ और अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नईं ऊंचाई देने का समय है. हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है. हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है. सबको मिलकर प्रयास करना होता है. विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है. इसके लिए हमें खेत खलिहान से लेकर ज्ञान, विज्ञान, उद्योग और उद्यम तक, हर शक्ति को जगाना है. आज का ये आयोजन इसी दिशा में एक और कदम है.”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts