कांग्रेसियों ने घंटाघर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रामधन गाकर किया विरोध प्रदर्शन
15 जनवरी को रामलाल के दर्शन करने गए ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ भाजपा व संघ के पदाधिकारी ने की थी अभद्रता
मेरठ 17 जनवरी।, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता 15 जनवरी को अयोध्या दर्शन के लिए गए थे।
जहां पर भाजपा व संघ के लोगों द्वारा हमारे ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ श्री राम मंदिर परिसर में अभद्रता की गई एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किया गया।
भाजपा व संघ के इस कृत्य के विरोध में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख बैठ कर राम धुन गा कर इस दुःखद घटना का विरोध किया गया।
विरोध करने वालों में प्रदेश सचिव रंजन शर्मा,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,धूम सिंह गुजर,डॉ बबीता गुजर,किरण बाला,नईम राणा, यासर सैफी,तेजपाल डाबका,कपिल शर्मा,सुमित विकल,अल्तम्स त्यागी,फरान चौधरी, हाजी इसरत,इरशाद पहलवान, सुनीता मंडल, संजय गुप्ता,दिनेश उपाध्याय,अंसार अहमद,डॉ संजीव अग्रवाल,सलीउद्दीन शाह, के डी शर्मा, दीपांशु नागर, संजय वर्मा, वसीम अंसारी, इरशाद अंसारी,सलीम पठान आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment