प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को संगठन समझकर आगे बढ़े तो  इससे संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी- सचिन सक्सेना 

मेरठ। सेक्टर 2 शास्त्री नगर मेरठ में हिन्दू राष्ट्र सेना की संगठन विस्तार बैठक हुई। जिसमें जय श्रीराम के नारे के साथ बरेली से आये प्रदेश अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने संगठन को किस प्रकार आगे बढ़ाना है इस बात पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को संगठन समझकर आगे बढ़े तो  इससे संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। 

वहीं जिला अध्यक्ष बिजनौर एवं उत्तराखंड प्रभारी अवधेश शर्मा  ने प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने के लिये संगठन के सदस्यों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उनमें जोश भी भरा। प्रदेश मंत्री दीपक गर्ग  ने एक एक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने की बात कही ताकि हमारा संगठन और मजबूत हो। डॉ सुदेश यादव दिव्य जी ने संगठन को प्रचार प्रसार की महत्ता की तरफ ध्यान देने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन को जान सकें, उन्होंने अपनी कविता से लोगों में जोश भर दिया। कवि सुनील गुजराती जी ने राम पर कविता सुनाकर सारा माहौल राममय कर दिया। वीर रस के प्रख्यात कवि एवं हिन्दू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें स्वयं को सबसे पहले हिन्दू मानना है तभी हम और लोगों को जागरूक कर पायेंगे। उन्होंने भी अपनी कविता से सभी सदस्यों को जोश से भर दिया।

 कार्यक्रम में उपस्थित बॉलीवुड के मशहूर गायक अमित जैन,  भाजपा के पराग त्यागी,  उमेश मोहन शर्मा, राजीव रस्तोगी जी ने अपने शानदार विचारों से सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में किरतपुर बिजनौर से पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष ऋषि पाल जी, ब्लॉक मंत्री रति राम ने भी अपने जोशीले विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इनके अलावा अनिल सिंह, सचिन कुमार, संजय शर्मा, जगदीश ठाकुर, दीपक त्यागी, सोम पाल सिंह, रवि मित्तल, शशांक, जितेन्द्र रस्तोगी,  श्रीपाल  सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार सम्मान किया गया और पूरे संगठन को एक परिवार की तरह मानकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ओज कवि संजीव त्यागी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts