डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित हुए मौहम्मद आरजू रिजवी
अंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मेरठ। अंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संविधान सम्मान दिवस समारोह का आयोजन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया किया गया। संविधान सम्मान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रामदास अठावले यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट भारत सरकार रहे।
संविधान सम्मान दिवस समारोह में मेरठ जनपद के फलावदा निवासी मौहम्मद आरज़ू रिज़वी को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (भारत भूषण अवार्ड) से सम्मानित किया गया। मौहम्मद आरज़ू रिज़वी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (भारत भूषण अवार्ड) मिलने पर परिवार व फलावदा में हर्ष का माहौल है।मौहम्मद आरजू रिजवी सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर सक्रिय रूप से लगातार कार्य कर रहे है। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपना व फलावदा का नाम रोशन कर रहे है। मौहम्मद आरज़ू रिज़वी ने बताया कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित अंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन के पदाधिकारियो के निमंत्रण पर वह कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम मैं उनको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेशनल यूथ अवार्ड डॉ मनीष मेंबर ऑफ पार्लियामेंट नवनीत रवि राणा, पदमश्री बी आर इदाते, पूर्व अध्यक्ष डीडब्ल्यूबीडीएनसी सुरेखा लैमटूर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। मौहम्मद आरजू रिजवी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत भूषण अवार्ड मिलने पर भाजपा नेता अशोक खेप्पड, बलराज डुंगर, दानिश रियाज, सलमान रिजवी, ज़िहाब मंसूरी आदि क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
No comments:
Post a Comment