आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया ने जारी किया 'इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2023' का पहला संस्करण

 नयी दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट (IDFC FIRST Private) बैंकिंग और हुरुन इंडिया (Hurun India) ने 'आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2023' का पहला संस्करण लॉन्च किया। यह भारत की 200 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची है, जिनकी स्थापना वर्ष 2000 या इसके बाद हुई है। इन कंपनियों की रैंकिंग उनके मूल्य के अनुसार की गई है, जिनकी व्याख्या सूचीबद्ध कंपनियों के लिए मार्केट कैपिटलाइजेशन और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के लिए मूल्यांकन के रूप में की गई है। इस सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 थी। इस सूची के लिए सिर्फ उन्हीं कंपनियों को मान्यता प्राप्त है, जिनके मुख्यालय भारत में हैं, यानि राज्य के स्वामित्व वाली कम्पनियाँ और विदेशी कंपनियों की सहायक कम्पनियाँ इसमें शामिल नहीं हैं।

विकास शर्मा, हेड-वेल्थ मैनेजमेंट एंड प्राइवेट बैंकिंग, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ने कहा, "पहली पीढ़ी के आंत्रप्रेन्योर्स, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मूल्यवान उद्यम स्थापित किए हैं, उन्हें हम 'आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2023' के तहत मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सूची भारत के दूरदर्शी फाउंडर्स की अपार प्रतिभा, नवाचार और उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है, जो देश के आंत्रप्रेन्योरियल इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हुरुन इंडिया के साथ जुड़ना आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए बहुत ही सम्मान की बात है, जिन्होंने काफी मेहनत और शोध करने के बाद यह सूची जारी की है।"

अनस रहमान जुनैद, एमडी और मुख्य शोधकर्ता, हुरुन इंडिया, ने कहा, "आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2023 की सूची यह प्रदर्शित करती है कि आयु समूहों, लिंगों और स्थान की विविधता के विषय में भारतीय उद्यमिता कितनी जीवंत है। इस सूची में एक तिहाई लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है और वहीं सबसे अधिक बुजुर्गों की उम्र 80 वर्ष है। इस सूची में एक दिलचस्प बात यह निकलकर सामने आई है कि अपनी कम्पनियाँ शुरू करने के लिए अधिकांश फाउंडर्स की पहली पसंद बेंगलुरु है। यह हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के बिल्कुल विपरीत है, जिसमें प्रवेशकों ने बेंगलुरु के मुकाबले मुंबई और नई दिल्ली को प्राथमिकता दी थी।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts