पावर लूम फैक्ट्री में लगने से  करोडों  रूपये का कपडा जलकर राख 

 घंटों कडी मशक्कत के बाद आग का काबू पाया गया 

 मेरठ । थाना नौंचदी क्षेत्र में शनिवार की रात को ढवाई नगर में एक पावर लूम फैक्ट्री में भयंकर आग लग गयी। आग से पावर लूम फैक्ट्री पर पास में गोदाम में रखा लाखों को कपडा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाडियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया आग का कारण शॉट सक्रिट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। 



 हादसा शनिवार रात का है। ढवाई नगर निवासी मसरूरअंसारी का पावरलूम का काम है। उसने फैक्ट्री लगारखी है। वही पास में कपडों को रखने के लिए गोदाम है। शनिवार को रात केा फैक्ट्री में अचानक आग की लपटे उठने लगे । थाेडी में आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आग लपटे पास के गोदाम तक जा पहुंची। आग के कारण वहां लगी आठ पावर लूम की मशीने जलकर राख हो गयी। वहीं गोदाम में रखा करोडो का कपडा जलकर राख हो गया। आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। मौके पर पांच दमकल की गाडियों ने कडी मशक्कत के बादआग को काबू पाया। डीएफओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आग का कारण शॉट सक्रिट दिखाई दे रहा है। जांच पडताल की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts