प्रियंका चौधरी ने ब्लैक बिकनी में दिखाई मदमस्त अदाएं
नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की पॉप्युलैरिटी 'बिग बॉस 16' के बाद काफी बढ़ गई। इस शो से ही वह ज्यादा लाइमलाइट में आईं। प्रियंका ने वीजे के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और आज वह ग्लैमर की दुनिया का जाना माना नाम बन गई हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग एंजॉय करती हैं। 'बिग बॉस 16' में फराह खान ने प्रियंका को दीपिका पादुकोण बताया था। प्रियंका, दीपिका जैसी हों न हों, लेकिन उनका ग्लैमर बॉलीवुड की किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम भी नहीं है।
प्रियंका ने हाल ही में फोटोशूट कराया, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सिजलिंग और हॉटनेस से भरे पोज में क्लिक की गई तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं। ब्लैक ड्रेस में उनकी कातिलाना अदाएं देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि ये 'उडारियां' की प्रियंका हैं। फैंस के लिए प्रियंका की तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल लग रहा है।
एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकनी के साथ इसी कलर का जैकेट पहनकर मदमस्त अदाओं से भरी फोटो क्लिक कराई। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक बूट्स, खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। प्रियंका के इस लुक पर जहां फैंस फिसल गए, वहीं अंकित गुप्ता और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
प्रियंका चौधरी संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले अंकित गुप्ता ने एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट किया, 'हॉटनेस मचा रखी है तुमने।'
No comments:
Post a Comment