दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत 

 मेरठ। शुक्रवार  काशी टोल प्लाजा पर चौधरी यशवीर सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री (पर्यटन एव संस्कृति विभाग)  जयवीर सिंह का सैकड़ों लोगों के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

जयवीर सिंह ने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीटों पर विजय हासिल करेगी वही चौधरी यशवीर सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कहा की भाजपा वास्तव में प्रजातांत्रिक दल है, राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते भाजपा समाज के परिवर्तन और सर्वहित के लिए कार्य कर रही है।स्वागत के उपरांत सैकड़ों लोगों के काफिले के साथ मेरठ स्थित जिमखाना मैदान में महर्षि दयानंद सरस्वती  की द्विजन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए।इस मौके पर साथ में भोपाल सिंह गुर्जर, संजय जाटव, संजय चौधरी, योगेंद्र कुसैडी, सुंदर चौधरी मंडल अध्यक्ष, मनीष मलिक, अनुराग तेवतिया, अरुण सोम, जयकुमार सोम, ऋषिपाल सभासद, तनुज, ब्रह्मपाल सिंह, सतेंद्र प्रधान, संटू गुन आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts