सोना -चांदी नहीं खरीद  पा रहे है तो ये सामान घर ले आए प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी 

 नई दिल्ली । दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन किया जाता है। साथ ही धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा खरीदारी की धूम होती है। धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन वाहन, सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। आजकल बढ़ती महंगाई की वजह से सोना चांदी या फिर महंगी चीजें खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। हालांकि शास्त्रों में सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इन्हें आप धनतेरस के दिन खरीद कर घर ला सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जानने का प्रयास करते है। 

धनतेरस पर खरीदें झाड़ू

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस यदि आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद कर घर ले आएं। यह आपके लिए बेहद ही शुभ होगा। कहते हैं धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।



गोमती चक्र

गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। धनतेरस के दिन गोमती चक्र जरूर खरीदकर घर लाएं और शाम को मां लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। इसके बाद इसे धन की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।



साबुत धनिया

इस पावन दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी।



पीतल के बर्तन

कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में पीतल की धातु का अमृत कलश था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है। ऐसे में धनतेरस के दिन पीतल की धातु जरूर खरीदें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।



शंख

शंख को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीद कर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन भगवान के लिए वस्त्र खरीदना भी शुभ माना गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts