पं दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में दीपावली फेस्ट-2023 का आयोजन

मेरठ। पं दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में दीपावली फेस्ट-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता एवं आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलिजिस् के प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के मधुर गीत एवं संगीत से सारा वातावरण संगीतमय हो गया।



 कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा गायन, नृत्य, वाद्य यंत्रों द्वारा संगीत प्रस्तुति, गायन की युगल प्रस्तुति, रंगोली, शैण्डेलयर, दीया, दिवाली की मिठाइयां प्रस्तुतिकरण, मण्डाला आर्ट, भरत मिलाप, फैशन शौ, हरयाणवी डांस, बैंड प्रस्तुति, ग्रुप डांस, महाआरती की सुन्दर प्रस्तुति की गई। नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप के लिए ऐ गिरी नंदिनी थीम ग्रुप, नृत्य प्रतियोगिता सोलो के लिए आषी बंसल, नृत्य प्रतियोगिता ड्यूट के लिए सौम्य एवं अपूर्वी, गायन प्रतियोगिता सोला एवं ड्यूट के लिए अंशिका कंसल, रंगोली प्रतियोगिता के लिए पूजा राठी एण्ड ग्रुप, शैण्डेलयर प्रतियोगिता के लिए वेदांषी एण्ड ग्रुप, दीया सज्जा प्रतियोगिता के लिए रोशनी, नेल आर्ट प्रतियोगिता के लिए सलोनी, वाद्ययन्त्र प्रतियोगिता के लिए तनिष्क, दीपावली की मिठाई के प्रस्तुतिकरण के लिए वैभव एवं वेदांश तथा मंडाला आर्ट के लिए खुशी महेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिस्टर दीपावली देव बंसवाल एवं मिस दीपावली इशिता रहीं। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता एवं डॉ0 मयंक अग्रवाल जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी सिंह, आशुतोष भटनागर, पारामिता दास उकिल, अुनराधा त्यागी एवं डॉ0 देवेश गुप्ता का विषेष योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलिज के निदेशक डॉ0 निर्देष वशिष्ठ, विभागाध्यक्ष डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी, बी0एड़0 प्राचार्या डॉ0 ऋतु भारद्वाज ने विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts