जनता के नाम जेल में लिखें संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी आप 

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर -संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार : सोमेंद्र ढाका

बीजेपी की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो : सोमेंद्र ढाका 

मेरठ।आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे. संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है ? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर  उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा ।

आम आदमी पार्टी पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका  व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर - संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ईडीके सामने प्रस्तुत करें लेकिन  ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया l 

             पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ 

खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l 

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया l

महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा यह वही  ईडी है जिसने 5 महीने पहले लिखित में मान्य सांसद संजय सिंह से लिखित में माफी मांगी की गलती से उनका नाम आ गया लेकिन अचानक से उनको गिरफ्तार करना यह भारतीय जनता पार्टी की हताशा और निराशा को दर्शाता है आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करती है।

आज की ये महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आम आदमी पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने सयुक्त रूप से की। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष उमर हबीब, जिला उपाध्यक्ष करन अग्रवाल, जिला सचिव हेम कुमार, जिला सचिव प्रीति चौधरी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव यासीन मलिक, शहर विधानसभा अध्यक्ष उमेश शर्मा, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, माईनाॅरिटी विंग ईस्माइल त्यागी, माईनाॅरिटी प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, सचिन वाल्मीकि, फारूख किदवई,  कुलविंदर कंडारी, फलक चौहान, विक्रम पाल, गजेन्द्र, राहुल खटीक, अजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अजय ढींगरा, सुशील वर्मा, ब्रजपाल फौजी, तौफीक, चांद खान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts