दस्तक अभियान शुरूआशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी बीमारियों के प्रति जागरूक

नोएडा16 अक्टूबर 2023। आपके घर में किसी को बुखारखांसीजुकाम तो नहीं है? या परिवार के किसी सदस्य को दो सप्ताह से लगातार खांसी व सांस लेने में दिक्कत तो नहीं हो रही ? किसी व्यक्ति के शरीर में सुन्नपनत्वचा में हल्के रंग का चकत्ता तो नहीं है? इस तरह के सवाल आपके घर पर दस्तक देकर कोई भी आशा कार्यकर्ता पूछ सकती है। यह काम स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के तहत सौंपा है। आप अपनी कोई भी बीमारी इन कार्यकर्ताओं से छिपाएं नहींसही जानकारी उन्हें दें। यह आपकी मदद के लिए आपके द्वार पर आएंगी। यह जानकारी सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने दी।  

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में सोमवार से दस्तक अभियान शुरू हो गया है।  आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करें और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय बताएं। इस सब के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। मच्छर प्रजनन वाले स्थान जैसे कूलरफ्रिज की ट्रेगमले की ट्रेचिड़ियाकुत्तों को पानी पिलाने वाले पात्र को खाली करवाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। टीबी के लक्षण के बारे में भी बताना है। संभावित टीबी मरीज की जांच करानी है। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार है तो उसे तुरंत सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने की सलाह देनी है। इसके अलावा स्क्रब टाइफस बीमारी के बारे में भी लोगों को बताना है। यह बीमारी चूहोंछछुंदर से होती है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता दस्तक अभियान के दौरान एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 के बारे में भी जानकारी देंगी ताकि जरूरत पड़ने पर लोग इसका लाभ ले सकें। सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपना दस्तक कार्ड भरना और ईकवच पर एंट्री करना अनिवार्य है ।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया - यह समय डेंगू मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के प्रसार के लिहाज से काफी अनुकूल हैजिसे देखते हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान इसी का हिस्सा है। दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाएंगी और पता करेंगी कि किसी को बुखार अथवा अन्य कोई संचारी रोग तो नहीं है। लक्षणों के आधार पर उनकी डेंगू-मलेरिया की जांच कराएंगी। वह बीमार लोगों की सूची बनाएंगी और तत्काल ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगी ताकि उन्हें तुरंत उपचार मुहैया कराया जा सके। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग की भूमिका में है। अभियान में कई अन्य विभागों को शामिल किया गया हैजिसमें नोएडा के तीनों प्राधिकरणजिला पंचायतपशुपालन विभाग,कृषि विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागशिक्षा विभाग, सूचना विभाग मुख्य हैं।

श्रुति कीर्ति वर्मा ने कहा - डेंगू से दिवाली तक ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। उसके बाद तापमान गिरने पर मच्छरों के लिए अनुकूल समय नहीं रहता है। इसलिए दिवाली तक मच्छरों से अपना बचाव करें। इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और यह साफ पानी में पनपता है। इसलिए कूलर आदि को साफ करके सुखा कर दोबारा भरें । घर में किसी डिब्बेटायर या फिर अन्य बर्तन में पानी न भरा रहने दें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts