242 जोडे बंधे परिणय सूत्र में बंधे 

 भगवती फार्म हाऊस में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
मेरठ। उप्र सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन  के पर्यवेक्षण में  को प्रातः 9 बजे से भगवती फार्म हाउस, गोकुलपुर गढ़ रोड मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 125 हिन्दू  एवं 117 मुस्लिम कुल 242 जोड़ों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  राजेन्द्र अग्रवाल सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र, अमित अग्रवाल,  विधायक मेरठ कैण्ट,  राखी त्यागी  सदस्य महिला आयोग उ0प्र0 सरकार,  रविन्द्र तेवतिया पूर्व पार्षद, अतुल त्यागी ब्लाक प्रमुख खरखौदा, कौशल सिंह चौहान ब्लाक प्रमुख रजपुरा, अशोक त्यागी ब्लाक प्रमुख माछरा,  ब्रहम सिंह ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ द्वारा उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में सुश्री नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी , सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ, सुश्री पंखुरी जैन जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मेरठ, शैलेश राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मेरठ, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद मेरठ, समस्त अधिशासी अधिकारी मेरठ व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजेन्द्र अग्रवाल  सांसद अमित अग्रवाल,  विधायक मेरठ कैण्ट,  राखी त्यागी सदस्य महिला आयोग द्वारा उप्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का गरीब व्यक्तियों के उपयोगी बताते हुए वर-वधु को शुभ आशीर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया गया।
श्री सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ द्वारा बताया गया कि दिनांक 23 व 24 नवम्बर को पुनः जनपद मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कैम्प प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है। योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर 51000/- रुपये की धनराशि व्यय की जायेगी। कन्या के बैंक खाते में  35000/- रुपये एवं 10000/- की विवाह संस्कार हेतु आवश्यक गृह उपयोगी सामग्री दी जाएगी तथा 6000/- रूपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts