शक होने पर आधी रात की पत्नी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट 

बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट 

मेरठ। रिश्तों की डोर कितनी कमजाेर हो रही है। इसका नजारा आधी रात को थाना लिसाडी गेट के जाटव गेट में देखने को मिला जहां एक व्यक्ति ने अपनी की शक के कारण गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। खटपट की आवाज सुनकर बेटा कमरे में पहुंचा तो मॉ खून से लथपथ मिली। घटना को अंजाम देकर पिता फरार हो गया। घायलावस्था मे महिला को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। मृतका के बेटे ने पिता के खिलाफ हत्या को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों की शादी को 35 साल हो चुके थे। 2 बेटे भी हैं।एक बेटा वकार इसी घर में अपनी पत्नी और माता, पिता के साथ रहता था। घर में ही एक ब्यूटीपार्लर शॉप भी खोली हुई है। दूसरा बेटा अंसार मजीद नगर में रहता है। लेकिन पति पत्नी में आए दिन विवाद रहता, बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसरार स्कूल संचालक है। तारापुरी में भी उसका स्कूल चलता है।इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, मुकदमा दर्ज हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts