मलाइका अरोरा ने शेयर किया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। इस खास को एक्ट्रेस ने अकेले दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब पूरे एक हफ्ते बाद मलाइका ने जश्न का वीडियो साझा किया है।
मलाइका अरोड़ा ने सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्काइडाइविंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन अदाकारा ने लिखा, 48 में जोरदार छलांग लगाई। मेरे जन्मदिन पर स्काइडाइविंग पागलपन था। यहां मैं बिल्कुल फ्री फील कर रही थी। ये जन्मदिन हमेशा याद रहेगा। अदाकारा ने अपने इस जन्मदिन को बेहद शांति और सुकून से सेलिब्रेट किया है। मलाइका अरोड़ा की इस वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आए।
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज साझा की थी, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थी। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था- एक और साल के सूरज डूबने के साथ ही मैं 48 साल की हो गई हूं। मैं अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी जर्नी में मेरे साथी रहे हैं।
मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करे तो अदाकारा टीवी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में नजर आने वाली हैं। शो की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। इस शो में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आएंगी।
No comments:
Post a Comment