जिले में बसपा में उठापठक जारी अब बसपा जिलाध्यक्ष को हटाया
मंडल प्रभारी राजकुमार से छिना एक मंडल
जयपाल सिंह के जिलाध्यक्ष की सौंपी गयी कमान
मेरठ। बसपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। जहां जिला स्तर पर मेरठ में मेरठ मंडल प्रभारी समेत तीन को बाहर रास्ता दिखाया था मंगलवार को बसपा में मेरठ में फेरबदल किया गया। मेरठ के जिलाअध्यक्षा मोहित आंनद केा हटा कर बागपत की बागडोर सौंपी गयी है। वहीं पार्टी ने मंडल कोऑडिनेटर राजकुमार से मेरठ मंडल की जिम्मेदारी छिन ली है। अब वह बरेली, मुरादाबाद मंडल देखेेंग। मेाहित आंनद के स्थान पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह को बनाया गया है। इसका कारण अंदरूनी कलह बताया जा रहा है। पार्टी से निष्कासित हुए प्रशांत गौतम की जगह डॉ. कंवल सिंह राज को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।पार्टी हाई कमान ने ओबीसी जातियों को साधने के लिए मेरठ संगठन के जिला अध्यक्ष के पद पर पाल समाज से जयपाल सिंह पाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। बता दें कि जयपाल सिंह पाल पूर्व मेंबहुजन समाज पार्टी से पार्षद भी रह चुके हैं। जयपाल सिंह पूर्व सभासद हैं।
No comments:
Post a Comment