गन्ना कृषक गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

  गोरखपुर। शरद कालीन गन्ना बुवाई के दृष्टिगत गन्ना कृषक गोष्ठी व कृषकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन गन्ना विकास परिषद सरदार नगर के  ग्राम भौवापार  में उप गन्ना आयुक्त  उषा पाल की अध्यक्षता में किया गया। महिला सशक्तिकरण के तहत ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गन्ना विकास विभाग द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य  महिलाओं को उप गन्ना आयुक्त द्वारा प्रशिक्षित किया गया । उन्हें उन्नतशील प्रजाति के गन्ने के पौध की नर्सरी तैयार करने के बारे में जानकारी दी गयी। गोष्ठी में  जिला गन्ना अधिकारी गोरखपुर जगदीश चंद्र यादव ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी कृषकों को प्रदान की। गोष्ठी में गन्ना शोध केंद्र सेवरही के वैज्ञानिक डॉक्टर ओपी सिंह द्वारा उन्नतशील प्रजाति के गन्ना, शरद कालीन गन्ना बुवाई, गन्ना बुवाई की विधि ,रोग -कीट आदि पर विस्तृत जानकारी दी गयी। चीनी मिल पिपराइच के अधिकारी श्री राकेश दीक्षित द्वारा मिल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। उ.प्र. गन्ना किसान संस्थान पिपराइच के सहायक निदेशक डॉ ओपी गुप्ता द्वारा गन्ने के साथ सहफसली खेती व इससे होने वाले लाभ की जानकारी गन्ना कृषकों को दी गई । गन्ना विकास परिषद सरदार नगर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सतीश कुमार सिंह द्वारा गन्ना विभाग में संचालित विभिन्न गन्ना प्रतियोगिताओं की जानकारी कृषकों को दी गयी। गोष्ठी में गन्ना समिति सरदार नगर के सचिव सुरेंद्र नाथ प्रसाद, ए पी ओ आलोक कुमार वर्मा,  गन्ना पर्यवेक्षक  चंद्रभान गुप्ता, सदरे आलम , संतोष कुमार यादव ,कुंदन कुमार ,हृदय नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में गन्ना कृषक व महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रही। उक्त जानकारी आर पी ओ उपेन्द्र सिंह ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts