भाजपा महानगर अध्यक्ष को बर्थडे विश करने पहुंचे थे अरविंद मारवाड़ी!

बधाई की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी 

मेरठ। शहर के वरिष्ठ एडवोकेट आरसी गुप्ता सेक्स टेप लीककांड में फंसे भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी का नया फोटो सामने आया है। अरविंद गुप्ता भाजपा के मेरठ के नए महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज को बधाई देते, स्वागत करते नजर आ रहे हैं। अरविंद ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सेक्स टेप लीककांड में फंसे अरविंद मारवाड़ी पुलिस की पहुंच से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव है। उसकी फोटो अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जिस आरोपी को पुलिस खोज नहीं पा रही वो भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ तस्वीर खिंचाता और स्वागत करते नजर आ रहा है। भाजपा नेता आराम से फरारी काट रहा है। बता दें कि एडवोकेट आरसी गुप्ता का अपनी ही नाबालिग ऑफिसगर्ल के साथ सेक्स टेप लीक कांड में जेल में है। आरसी गुप्ता का अश्लील वीडियो लीक हुआ था। तभी से आरसी गुप्ता जेल में है।

वहीं आरसी का गुप्ता सगा भांजा भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी है। सेक्स टेप मामले में पॉक्सो के आरोपी भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी गैर जमानती वारंट होने के बाद भी पुलिस उसको अब तक गिरफ्तार नही कर पाई है, लेकिन मारवाड़ी खुलेआम नए महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं। ना सिर्फ महानगर अध्यक्ष के घर पहुंचा बल्कि फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

4 महीनों से फरार चल रहा भाजपा नेता

15 जून को इस पूरे मामले में नाबालिग के 164 के बयान हुए थे। तभी इस मामले में भाजपा के महानगर के महामंत्री अरविंद मारवाड़ी और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव सिक्का का नाम सामने आया था। का नाम प्रकाश में आया था। संजीव सिक्का पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। जबकि अरविंद मारवाड़ी अभी भी मामले में आरोपी है। लेकिन पिछले 4 महीनों से अरविंद मारवाड़ी पुलिस की पहुंच से दूर है। अब महानगर अध्यक्ष को बधाई देता फोटो सामने आया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts