अधेड़ की हुई हत्या का खुलासा ,एक महिला समेंत दों गिरफ्तार 

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक अधेड़ की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पुलिस ने एक महिला सहित 02 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ठाकुर का  45 साल का दिनेश कुमार पुत्र गणपत सिंह अविवाहित था।वह वाहनों पर ड्राइवरी करता था।उसका शव बुधवार की सुबह कैलोर के निकट खाली प्लाट में झड़ियों के बीच मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर प्रशांत उर्फ मोनू  और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी थी। 15 दिन से मृतक दिनेश कुमार हत्याभियुक्त प्रशान्त उर्फ मोनू पुत्र वीरेन्द्र व रजनी पत्नी प्रशान्त निवासी बरौली थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी श्यामकुंज कॉलोनी कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन के यहां रह रहा था। 

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देश के क्रम में ब्रहस्पतिवार को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद आरोपी प्रशान्त सिंह उर्फ मोनू पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह  निवासी ग्राम बरौली थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस हाल निवासी श्यामकुँज कालोनी कैलोरा चौराहा के पास थाना हाथरस जंक्शन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया  है । जिनके कब्जे व निशादेही पर आला कत्ल एक लोहे की खुकरी  बरामद हुई है । 

हाथरस जंक्शन के एसएचओ गिरीश चंद्र ने बताया कि दिनेश की हत्या में शामिल दम्पती को गिरफ्तार कर लिया गया। आला कत्ल भी इन लोगों से बरामद हुआ है।अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में  विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts