होम गार्ड  के  भाई  की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या

मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार एक्सटेंशन में बुलेट सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सीसीटीवी के आधार पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी 

मेरठ । शुक्रवार को थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में एक चाय वाले की बुलेट सवार युवकों  ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पैसों को लेनदेन को लेकर बाइक  युवकों  ने घटना को अंजाम दिया। । मौके पर पहुुंची पुलिस ने  पोस्टमार्टम भेज कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।

घटना  जाग्रति विहार एक्सटेंशन  विद्युत उपकेंद्र के पास के पास  दोपहर एक बजे की है।  है। कुटी चौराहा निवासी  ओंकार जाग्रति विहार में खोखे में चाय पान बीडी सिगरेट बेच कर अपना परिवार चला रहा था।  शुक्रवार को बाइक सवार होकर आए  दो लड़के चाय पीने आए थे। तभी उनकी ओंकार से किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद युवकों ने दुकानदार पर फायर कर दिया। दुकानदार को युवकों ने पेट और सीने में दो गोली मारी है।घटना को अंजाम देकर बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गये। किसी ने परिजनाें को ओंकार के बारे में जानकारी दे दी। सूचना पर परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे को आंकार लहूलुहान हालत पर जमीन पर पडा हुआ था। घटना की जानकारी मेडिकल पुलिस को दी थी। गोली जानकारी  मिलने पर सीओ अरविंद चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। आननफानन में ओकार को मेडिकल ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

मृतक के भाई होमगार्ड मुन्ना भारती ने बताया कि उनका भाई  चाय की दुकान करते थे, अभी किसी ने उनको गोली मार दी है, दो लोग बाइक से आए और गोली मारकर चले गए हैं। बताया हम मूल रूप से गांवड़ा गांव परीक्षितगढ़ मेरठ के रहने वाले हैं। भाई बहुत ही सीधे व्यक्ति थे, उनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ।

 वहीं ओंकार सिंह  की मौत के बाद परिजनों में कौहराम मच गया है। परिजनों को रो -रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है ओंकार की माँ नेरोते हुए बताया वह तो बहुत सीधा था। किसी से उसका झगडा भी नहीं होता था। 

 वहीं इस मामले में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया लगभग 1.00बजे की घटना है, कुछ युवक आए और फायर किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।मृतक का नाम ओंकार है, जो चाय की दुकान करता था। पुलिस के अनुसार, वह कुटी चौराहा का रहने वाला था। पुलिस ने वारदात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 बोले एसपी सिटी 

एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन में विद्युत उपकेंद्र के पास चाय की दुकान लगाने वाले की दुकान पर आए दो लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दुकान पर आए लड़कों ने फायर कर दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts