ड्यूटी से लौटी बागपत की महिला सिपाही ने फांसी लगा कर दी जान 

पुलिस लाइन की बैरक में फंदे से लटका मिला शव 

उन्नाव। शुक्रवार को  उन्नाव जिले में बागपत  की रहने वाली 25 साल की महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया। पुलिस लाइन की बैरक में फंदे से महिला पुलिस कर्मी का शव लटका मिला। घटन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतका के कमरे से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है। 

 बागपत के खेकड़ा की रहने वाली मीनू धामा महिला सिपाही गुरुवार शाम ड्यूटी से लौटकर आई थी।  चार साल पहले पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। । डेढ़ साल पहले ही उसका उन्नाव ट्रांसफर हुआ था।मृतका का नाम मीनू धामा है। वह पुलिस लाइन स्थित एएचटीयू थाने में तैनात थी। गुरुवार शाम पुलिस लाइन की महिला बैरक में ही उसने फांसी लगा ली। उसके चीखने पर बैरक में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा और अफसरों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अफसर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला सिपाही का शव पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया।

पुलिस की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में मिली थी। फिर उन्नाव कर दिया गया। करीब दो माह पहले ही एएचटीयू थाने में तैनाती हुई थी। गुरुवार से पहले बुधवार को पुरवा थाने में मीनू धामा जागरूकता कार्यक्रम शामिल हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मीनू धामा के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला सिपाही की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने सिपाही के फोन को कब्जे में ले लिया है। उसकी जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद या नौकरी का दबाव या कोई और वजह है। इस बारे में कुछ साफ नहीं है। सुसाइड की जानकारी महिला सिपाही के परिजनों को पुलिस ने दे दी है। पुलिस महिला सिपाही के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सिपाही की मौत मामले में सभी एंगल पर जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts