भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम यूपी मीडिया प्रभारी को दी जा रही जान से मारने की धमकी 

 थाना पुलिस नहीं कर कोई कार्रवाई ,एसएसपी से लगाए न्याय की गुहार 

 मेरठ। भाजपा सरकार  में भाजपा नेताओं को नेताओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अफसोस की बता यह  है कि थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चो के वेस्ट यूपी के मीडिया प्रभारी को लगातार जान  से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना पुलिस के कोई न करने के चलते अब कप्तान से न्याय की गुहार लगायी है। 

नासिर सैफी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उ०प्र० मीडिया है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे नासिर सैफी ने बताया कि उनका  लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहमतपुरा स्थित एक पुश्तैनी मकान है। जिस पर 2012 से सपा सरकार के दौरान जावेद पुत्र इलयास ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, किन्तु जावेद अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिस पर मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद उसे तोड़कर निर्माण कर रहा था। जिसकी सूचना  उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर आकर निर्माण रुकवाया।   जावेद के इरादों पर पानी फिर गया। 

शादाब  के सामने जावेद , तारिक  मुल्ला ने उनके साथ  गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस में की। जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। उन्होंने बताया  जावेद ने 2014 में भी उनके और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें जावेद सहित चार लोगों को 9-9 साल की सजा हुई थी। जावेद हाईकोर्ट से जमानत पर है। अधिकारियों कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts