विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रो ंने प्रस्तुत किए माॅडल 

 विक्रम लैंडर तथा प्रज्ञान रोवर को भी छात्रों ने प्रदर्शित किया 
मेरठ ।  रविवार को   डी ए वी  पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विज्ञान सामाजिक, विज्ञान एवं कला, विषय की प्रदर्शनी के माध्यम से अपना कौशल प्रस्तुत किया।प्रदर्शनी का उद्घाटन  विशिष्ट अतिथि  अरविंद चौरसिया क्षेत्रीय अधिकारी सिविल लाइन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के विषय प्रमुख प्रोफेसर  वीरपाल सिंह तथा डॉ अल्पना शर्माक्षेत्रीय अधिकारी डी ए वी स्कूल यू पी जोन ए के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
          गुणवत्ता से परिपूर्ण 17 लक्ष्यों को ध्येय बनाते हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान सामाजिक विज्ञान कला प्रदर्शनी के अनूठे नमूने प्रस्तुत किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान.3 के क्रियाशील नमूने को प्रदर्शित किया गया, जिसमें विक्रम लैंडर तथा प्रज्ञान रोवर को भी प्रदर्शित किया गया। सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी में समानता के आधार पर विवेचन प्रस्तुत करते हुए नमूने प्रस्तुत किए गए। अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र को प्रदर्शित करते हुए उसकी सुरक्षा हेतु तथा सीवेज ब्लॉकेज की समस्या से निदान पाने हेतु सुंदर नमूने प्रस्तुत किए गए।कला के क्षेत्र में विविध कलाकृतियों  तथा हस्तकला से निर्मित सामग्रियों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।विशिष्ट अधिकारियों ने विद्यार्थियों के कौशल की खूब प्रशंसा की तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित  कीं।डॉ अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी आने वाले कल के निर्माता होते हैं उनका प्रयास सराहनीय है।प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने विद्यार्थियों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें मंगल कामनाएं दीं। प्रदर्शनी के अवसर पर सभी सुपरवाइजर्स डॉ विनीत त्यागी सुनीता सिंह समीक्षा तथा  संगीता भसीन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts