लोकसभा चुनाव को लेकर सपा व कांग्रेस में सीटों को लेकर चल रहा मंथन 

 दोनो दलों में प्रत्याशियों को लेकर चल रही रस्साकसी 

लखनऊ,एजेंसी। देश में  लोकसभा चुनाव करीब आते ही इंडिया की समन्वय समिति में यूपी में सीट बंटवारे को लेकर मंथन प्रारंभ हो चुका है। कांग्रेस व सपा में सीटों को गहन मंथन चल रहा है। दोनो पाट्री यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लडेगी। वह कौन -कौन से प्रत्याशी होंगे। जो भाजपा के प्रत्याशी केा टक्कर दे सके।  

 बता दें देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में  यूपी सबसे अहम राज्य है,सबसे ज्यादा 80 सीटें इसी राज्य  से  हैं। यहां इंडिया के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा होना है। घटक दलों में यहां सबसे मजबूत स्थिति में सपा है, इसलिए उसकी सहमति पर ही सारा दारोमदार निर्भर करेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि यूपी में सीटें बांटने का काम उनकी पार्टी ही करेगी।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस यूपी में गठबंधन के तहत करीब 30 सीटें मांग रही है। लेकिन, सपा नेतृत्व का मानना है कि सिर्फ लड़ने के लिए सीटों की संख्या ज्यादा रखना उचित नहीं है, जीतने के समीकरण अहम हैं, ताकि भाजपा को शिकस्त दी जा सके। समन्वय समिति में इसी तर्क को रखते हुए सपा ने कहा कि कांग्रेस जिन सीटों पर लड़ना चाहती है, उन सीटों और प्रत्याशी के नाम पहले बताए। उसके बाद आगे की बात होगी। समन्वय समिति के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कहा है कि वह सीटों और प्रत्याशियों के बाबत होमवर्क कर रही है। जल्दी ही पूरे ब्यौरे के साथ अपनी बात रखेगी। वही समाज वादी पार्टी भी मंथन करने में जुटी है। प्रदेश में रालोद की भूमिका इस बार काफी महत्व् रखने वाली  दिखाई दे रही  है। जाट तबका भाजपा से छिटक रहा है। वही भी अपनी सीटों को दावेदारी कर सकती है। लेकिन रालोंद को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts