मण्डलाध्यक्ष ने की रोटरी क्लब मेरठ महान के कार्यों की सराहना

- प्रख्यात कवि युगल सौरभ सुमन व अनामिका अंबर को किया सम्मानित

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान द्वारा सामाजिक हित में किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। मंडलाध्यक्ष रो0 अशोक गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट 3100) ने अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान कहा की क्लब द्वारा सभी जिम्मेदारियों का पूर्णतयः निर्वहन किया जा रहा है।

रोटरी क्लब मेरठ महान द्वारा मण्डलाध्यक्ष रो0 अशोक कुमार गुप्ता की आधिकारिक यात्रा समारोह का आयोजन पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमैन्ट कॉलेज, माल रोड़ मेरठ के सभागार में किया गया। क्लब अध्यक्ष रो0 संजय गुप्ता, मंडलीय सचिव राम बाबू, सीएजी रो विवेक गर्ग, क्लब सचिव राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष  रो0 मयंक अग्रवाल, ट्रेनी विकास जैन, पूर्व अध्यक्ष अतुल चन्द्र वैश्य ने मण्डलाध्यक्ष रो0 अशोक कुमार गुप्ता व उनकी टीम के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। मण्डलाध्यक्ष महोदय के समक्ष क्लब द्वारा विगत समय में किये गये कार्याे का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मण्डलाध्यक्ष महोदय ने क्लब से सम्बन्धित सभी प्रपत्रों का अवलोकन कर अपनी संस्तुति प्रदान की।

तत्पश्चात सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। क्लब अध्यक्ष रो0 संजय गुप्ता ने माल्यापर्ण कर मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष रो0 अशोक कुमार गुप्ता का स्वागत किया। रो0 संजय गुप्ता ने मण्डलाध्यक्ष रो0 अशोक कुमार गुप्ता का जीवन परिचय देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष रो0 जी.एस. धामा, रो0 संगीता कुमार ने मण्डलाध्यक्ष महोदय के समक्ष क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

मण्डलाध्यक्ष रो0 अशोक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब मेरठ महान द्वारा समाजिक हित में किये गये कार्याे की सराहना की। मंडलाध्यक्ष महोदय ने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है की क्लब की ओर से भविष्य में भी प्रशंसनीय कार्य कर रोटरी का नाम ऊंचा करने का कार्य किया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात कवि युगल सौरभ सुमन व अनामिका अंबर को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts