कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व-मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती
केन्द्र में इंडिया की सरकार बनाने कि सौगन्ध ली, पार्टी को मजबूत करने का लिया प्रण
मेरठ। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर कांग्रेस को मजबूत कर कांग्रेस गठबंधन, इंडिया की केन्द्र में सरकार बनाने कि सौगन्ध ली। इस दौरान भारी तादाद में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी एक महत्वपूर्ण भारतीय राजनेता थे। जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय और उसके बाद के काल में एक प्रमुख कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं। उनका जन्म 3 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के कर्नपुर गांव में हुआ और उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए बहुत कुछ किया है। प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का राजनीतिक करियर 1920 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शुरू हुआ था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ संगठन का काम किया और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गिरोही आंदोलन में भी भाग लिया था।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धूम सिंह गुर्जर ने बताया कि कमलापति त्रिपाठी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी राजनीति में भाग लिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कितनी बार कार्यभार संभाला। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक सुधार के कदम भी उठाए और गरीबी के खिलाफ कितने कदमों कि पहल की। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजन शर्मा ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का निधन 1970 में हुआ, लेकिन उनका योगदान भारतीय राजनीति में अजनबी नहीं है और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण संघर्षक और उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता के रूप में याद किया जाता है।
इस मौके पर पंडित माया प्रकाश शर्मा, महेन्द्र गुजर, बबली देवी, केडी. शर्मा, नईम राणा, देशपाल गुजर, सुरेंद्र यादव, रोबिन नाथ गोलू, ओमकार शर्मा, प्रदीप जैन, प्रवीण कुमार, हाशिम अंसारी, यासर सैफी, अरुण शर्मा, फुरकान अंसारी, पप्पू सिद्दीकी, किरण पाल जाटव, खुशपाल यादव, कुंदन सिंह, अंसार अहमद,वीसी भारती, राजन त्यागी, इरशाद अंसारी, हरिशंकर, मनीशंकर, शमशाद पार्षद, अनिल प्रेमी, शाकिर एडवोकेट, हाजी इशरत आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment