मिहिर भोज जयंती यात्रा में बवाल, यात्रा को लेकर हुई पुलिस से धक्का मुक्की 

धारा 144 का हवाला देकर  सपा विधायक अुतल प्रधान समेत 100 से अधिक लोगों काे लिया हिरासत में 

मेरठ। मवाना में सोमवार दोपहर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर निकाली जा रही यात्रा में बवाल हो गया। राजपूत करणी सेना ने गुर्जर की इस यात्रा का विरोध किया। प्रशासन ने भी धारा-144 का हवाला देकर यात्रा की परमिशन नहीं दी थी। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो पहले कहासुनी हुई। फिर पुलिस और गुर्जर समाज के लोगों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। विवाद बढ़ता देखकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान  पुलिस ने सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इन्हें 3 बसों में भरकर पुलिस लाइन ले गई। कई थानों की पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। निगरानी के लिए 5 ड्रोन भी उड़ाए।



 सोमवार को  गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक सम्राट मिहिर भोज की जयंती है। इस मौके पर गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकाल रहे थे  विधायक अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर, आकाश गुर्जर, कुलविंदर सहित समाज के तमाम नेता और युवा मवाना महादेव मंदिर पर जुटने लगे। महादेव मंदिर पर पहले से ही काफी संख्या में फोर्स तैनात थी। यहीं SP देहात, एसडीएम भी थे। गुर्जर समाज के लोगों को शिव मंदिर से लगभग 2 किमी दूर चौराहे पर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण करने जाना था। इस 2 किमी की दूरी को गुर्जर नेता पूरे शक्ति प्रदर्शन, यात्रा के रूप में तय करना चाहते थे। पुलिस, प्रशासन ने माल्यार्पण करने को कहा, लेकिन यात्रा की इजाजत नहीं दी। नेता अड़ गए कि हम पूरे जुलूस के रूप में ही सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति तक जाएंगे। बाद में पुलिस, प्रशासन ने कहा कि बसों में बैठकर शांति से सभी लोग मूर्ति तक जाएं और माल्यार्पण कर लें। लेकिन समाज के लोग नहीं माने।

मिहिर भोज जयंती समारोह का मामला कोर्ट में

 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रैली का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। यात्रा निकाली गई, तो विरोध किया जाएगा। इस संबंध में पहले ही डीएम को लेटर दिया जा चुका है। यात्रा से पहले ही प्रशासन ने 20 से ज्यादा लोगों को रेड कार्ड यानी चेतावनी जारी की थी।

थाना प्रभारी मवाना ने बताया कि जुलूस यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं दी गई है। जिले में धारा-144 लागू है। इस तरह का आयोजन शासन से दिए गए निर्देशों का उल्लंघन है।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि सोमवार को कोई यात्रा नहीं निकाली जाएगी। सभी लोग सीधे थाना तिराहे पर पहुंचकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट जाएंगे। SSP रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मूर्ति पर माल्यार्पण का आयोजन था। शोभायात्रा की अनुमति थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts