दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव, आधा दर्जन घायल 

मेरठ। थाना भावनपुर  क्षेत्र के पचपेडा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

पचपेड़ा निवासी सिराजुद्दीन के बेटे की पड़ोस में रहने वाले समीर के बेटे से कहासुनी हो गई थी। दोनों ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव होने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष अपना-अपना उपचार करा कर वहां से चले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।


एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की पहचान कराकर पुलिस जेल भेजेगी।

भावनपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में दोनों के बीच जमककर लाठी—डंडे चले। मामला  गांव पुचपेड़ा निवासी जावेद और मुकर्रम के बीच का है। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है।

दोनों पक्षों के बीच आज फिर से विवाद हो गया। बताया गया कि रास्ते में पड़ी चारपाई को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसके अलावा पथराव भी किया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को  शांत करने का प्रयास किया लेकिन, दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने भी पथराव किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts