राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की मेरठ कार्यकारिणी विस्तार
मेरठ। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कैम्पस मे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की नैतिक मांग के लिए समस्त कर्मचारियों अधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ समन्वय बनाने के लिए मेरठ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष आकाश शर्माए जिला संयुक्त सचिव गौरव शर्मा ने पदभार संभाला। इसके लिए प्रदेश इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आलोक यादव एवं जिला अध्यक्ष डॉ रविन्द्र दयाल व जिला महामंत्री यदवीर सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहनलाल कदम विपिन शर्मा राकेश पवार विजय सिंह विजय किशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment