कुख्यात योगेश भदौड़ा का होटल में मीटिंग करने का  वीडियो वायरल 

पेशी से लौटते समय गाजियाबाद में गैंग के सदस्यों से मिला, 61 माफियाओं की सूची में शामिल है

 मेरठ। कुख्यात योगेश भदौड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अदालत से पेशी से लौटते समय वह गाजियाबाद के होटल में अपने गैंग के सदस्यों के साथ नजर आ रहा है। भदौड़ा की प्रधान गुड्डी देवी ने वायरल वीडियो और योगेश भदौड़ा की जेल के अंदर रहते बात करने का कॉल डिटेल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सीएम योगी से शिकायत की है और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

कुख्यात योगेश भदौड़ा पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को सिद्धार्थनगर जेल से योगेश भदौड़ा को पुलिस कस्टडी में गाजियाबाद पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कुख्यात योगेश भदौड़ा गाजियाबाद के एक होटल मे रुका था और अपने गुर्गो के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग की वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। योगेश ने एक मोबाइल नंबर का भी प्रयोग किया है, जिसकी काल डिटेल भी वायरल हो रही है।

प्रधान गुड्डी ने कहा कि योगेश उनके परिवार पर जेल में रहते हुए हमला करा सकता है। अपने गैंग के साथ इसी की तैयारी कर रहा है। पुलिस से सवाल है कि कस्टडी में पेशी पर आते हुए योगेश भदौड़ा को मीटिंग के लिए होटल में क्यों ले जाया गया था।

बद्दो भी इसी तरह हो चुका फरार

योगेश भदौड़ा सजायाप्ता कैदी है। उसके बाद भी पुलिस पेशी के दौरान उसे होटल में ले जाकर मीटिंग करा रही है। 2019 में फिरोजाबाद जेल से गाजियाबाद पेशी पर लाते समय बदन सिंह बद्दो को भी मेरठ के होटल मुकुट महल में लाया गया था। जहां से बद्दो फरार हो गया। चार साल बीतने के बाद भी बद्दो को पकड़ा नहीं जा सका है। उस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया गया है। बद्दो की तरह योगेश भदौड़ा भी फरार हो सकता था।

61 मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल

15 सालों तक अपने गांव भदौड़ा का प्रधान रहा है। ताकत और सत्ता के नशे में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता गया। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और फिरौती जैसे मामले दर्ज है। उसकी गैंग का नाम डी-75 है। साल 2013 में योगेश भदौड़ा को उसके भाई विश्वास के साथ गिरफ्तार किया गया था। जो सजायाफ्ता मुजरिम है। यूपी सरकार की 61 मोस्ट वांटेड माफियाओं की सूची में भी शामिल है। फिलहाल में सिद्धार्थ नगर जेल में बंद है।

वीडियो की हो रही जांच

इस मामले में एडीजी राजीव सबरवाल ने बताया है कि वीडियो सामने आया है। उसकी जांच करा रहे हैं। इस पर पूरा एक्शन लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts