इंडिगो की फ्लाइट में फिर हुई महिला से छेड़छाड़

 छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को असम पुलिस ने पकड़ा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट संख्या 6ई 5319 में हुई। पीड़िता द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले दुबई से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट में भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रहे विमान में नशे में धुत आदमी ने फ्लाइट की महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, विमान के अमृतसर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts