मेडिकल कॉलेज की महिला ने संविवदाकर्मी पर लगाया छेडछाड का आरोप
जबरन शादी करने का बना रहा दबाव ,विरोध करने पर दी दस दिन में जान से मारने की धमकी
मेरठ। गुरूवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला ने वही पर तैनात संविदाकर्मी पर छेडछाड करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है संविदाकर्मी ने उसे व उसके पति का दस दिन में जान से मारने की धमकी दी है।
महिला ने बताया कि वो मेडिकल कॉलेज ओटी ऑर्थो डिपार्टमेंट में कार्यरत है। यहीं संविदा पर एक कर्मचारी तैनात है। महिला ने कहा कि पिछले 7 महीने से बॉर्डब्वाय उसे दुखी कर रहा है। उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। जबकि महिला विवाहित और बच्चों की मां है। वो अपने परिवार को नहीं छोड़ सकती। बॉर्डब्वाय को इंकार भी कर चुकी है। महिला का पति भी उसे समझा जा चुका है। इसके बावजूद वार्डब्वाय उसे तंग कर रहा है।महिला उसके पति ने कप्तान से शिकायत करते हुए बताया कि वो वार्डब्वॉय गलत कमेंट्स करता है, छेड़खानी करता है। इसकी शिकायत महिला ने कॉलेज प्रिंसिपल से की तो उन्होंने वार्डब्वाय को एक महीने के लिए निलंबित कर छुट्टी पर भेज दिया। लेकिन ड्यूटी पर लौटते ही वॉर्डब्वाय ने दोबारा पुरानी हरकतें करना शुरू कर दिया है। महिला ने कहा कि वो परेशान हैं लेकिन सुरक्षा नहीं मिल रही। कहा कि मेरे पास रिकार्डिंग है, 10 दिन में मुझे मारने की धमकी दी है।महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे छेड़ा और उसके साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं उसके पति को भी पीटा है। महिला का आरोप है वो अपने पति के साथ थाने पर शिकायत लेकर गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए कप्तान के पास शिकायत करने और सुरक्षा मांगने आई है। एसएसपी रोहित सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है। शिकायत के अनुसार जांच कराकर एक्शन लिया जाएगा। संबंधित को निर्देश दे दिया है।
No comments:
Post a Comment